domenica 7 giugno 2020

खाटुश्याम जी पास बाय मे आर्थिक रूप से पीड़ित परिवार की मदद फाउंडेशन की तरफ से की गई मदद

#मदद_सख्या -188

 *#समाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाने वाली टीम मदद फाउंडेशन आज एक बार फिर मददगार बनकर कर पहुंची खाटूश्याम जी कस्बे के बाय गांव में जहाँ  मदद फाउंडेशन की तरफ से एक आर्थिक रूप से पीड़ित परिवार की मदद की गई 

आपको बता दें पिछले दिनों #राजस्थान पत्रिका समााचार पत्र मे एक खबर आई थी  #खाटुश्याम कस्बे के बाय गांव के में एक परिवार ऐसा है कि जिनकी आर्थिक हालात बहुत कमजोर है रहने के लिए घर की भी व्यवस्था भी नहीं है और परिवार में किसी भी प्रकार का आर्थिक आमदनी का स्रोत नहीं है मदद फाउंडेशन परिवार की तरफ तुरंत संज्ञान लिया गया ओर जांच पड़ताल करने के बाद आज मदद फाउंडेशन की टीम पहुंची  उनके घर और मदद फाउंडेशन परिवार की तरफ से पीड़ित परिवार को #पक्का_मकान बनाने के लिए 40 कट्टे #सीमेंट की राशि (15000 रूपये )  का भुगतान किया गया इस समय मदद फाउंडेशन की तरफ से दीपक सिंह बाय राजेंद्र सिंह भिराणा विक्रम सिंह कासली सुरेंद्र सिंह मेंई प्रमोद जी खाटूश्याम जी राजपाल सिंह  विकास शर्मा मेई  आदि #उपस्थित रहे परिवार के मुखिया   की तरफ से मदद फाउंडेशन के सभी सदस्यों का मदद के लिए हार्दिक #आभार एवं साधुवाद 

giovedì 13 settembre 2018

मदद फाउंडेशन

#मदद_संख्या -31
#विधवा पेंशन

आज एक बार फिर मदद फाउंडेशन की टीम पहुंची नवलगढ़ कस्बे के एक गांव मैं जहां मदद फाउंडेशन अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए एक विधवा बहन की सहायता की गई आपको बता दें विधवा बहन के पति का देहांत आज से 18 महीने पूर्व हो गया था वर्तमान समय में विधवा बहन अपने सास-ससुर ओर अपने दो बच्चों के साथ में गांव में ही रहती है आर्थिक आमदनी का कोई साधन नहीं है आपको बता दे विधवा के ससुर जी विकलांग है उनका एक हाथ कटा हुआ है विधवा बहन भी गूंगी है एवं उसका एक बच्चा भी गूंगा है सभी परिस्थितियों को देखते हुए मदद फाउंडेशन ने इनकी हजार रुपए की पेंशन करने का निश्चय किया इसी के तहत मदद फाउंडेशन की तरफ से ₹1000 की राशि जी गई विधवा बहन बीमार होने कारण हम उनसे नहीं मिल सके इसलिए सासु जी को मदद फाउंडेशन के द्वारा पेंशन की राशि दी गई इस समय मदद फाउंडेशन की तरफ से दीपू सिंह बाय सुरेश सिंह खलासी ओर अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे सभी #ग्रामीणों ने मदद फाउंडेशन के कार्य की #भरपूर सराहना की और सभी ग्राम वासियों ने मदद फाउंडेशन का हार्दिक आभार व्यक्त किया

मदद फाउंडेशन

एक कदम मदद की ओर

नोट:- आप भी मदद फाउंडेशन की इस मुहिम से जुड़ना चाहते हो तो आप अपने नंबर कमेंट #बॉक्स में दे सकते हैं मदद फाउंडेशन से #जुड़ने के लिए आप को हर #महीने ₹100 की सहयोग राशि देना #अनिवार्य उससे अधिक आप की इच्छा अनुसार है

domenica 2 settembre 2018

सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता हुआ मदद फाउंडेशन




#आज एक बार फिर #मदद_फाउंडेशन टीम अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए पहुंची #खोरा #कुण्डल #दौसा गांव में जहां #पीड़ित परिवार को मदद फाउंडेशन की तरफ से ₹31000 की #राशि भेंट की गई मदद फाउंडेशन अपनी सामाजिक #जिम्मेदारी निरंतर निभा रहा है और आगे भी निभाता रहेगा मदद फाउंडेशन के सभी सदस्यों इसमे #अहम भूमिका रही है उसके लिए मदद फाउंडेशन के सभी सदस्यों का हार्दिक आभार इस समय मदद फाउंडेशन की तरफ से वहां #उपस्थित रहें दलीप सिंह सफेड दीपक सिंह बाय राजेंद्र सिंह भिराणा नवल सिंह बरना भानु प्रताप सिंह आदि सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद सभी ग्रामीणों ने मदद फाउंडेशन फाउंडेशन के द्वारा किए जा रहे #सामाजिक कार्यो की भरपूर #सराहना की सभी ने मदद फाउंडेशन के सभी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया
टीम मदद फाउंडेशन
एक कदम मदद की ओर
नोट:- आप भी मदद फाउंडेशन की इस #नेक #मुहिम से अपने आप को जोड़ना चाहते हो तो कृपया करके अपना नंबर #कमेंट बॉक्स में दें साथ ही ध्यान रखें मदद फाउंडेशन जुड़े रहने के लिए आप को हर महीने ₹100 की राशि देना अनिवार्य उससे अधिक राशि आपकी इच्छा अनुसार है

मदद फाउंडेशन संख्या 10


मदद सख्या 10
7 मई 2018
आज एक बार पुनः मदद फाउंडेशन टीम रींगस के एक  गांव पहुंची जहां एक विधवा बहन की सहायता की गई जाएगी आपको बता दें कि बहन के पति का स्वर्गवास आज से कुछ सालों पहले हो गया था उनका स्वर्गवास बहुत अधिक मात्रा में दारू का सेवन करने और शुगर की बीमारी कारण हो गया था व वर्तमान समय में अपनी दो बड़ी लड़कियों के और एक छोटे बच्चे के साथ गांव में रहती है आर्थिक आमदनी का कोई स्रोत नहीं है उनकी आर्थिक हालात बहुत नाजुक है  इसलिए मदद फाउंडेशन की टीम ने ही निश्चित किया उनकी सहायता की जाएगी जांच में हमें पता चला कि इनकी एक बच्ची को जो कि 16 17 साल की है उसको सिलाई आती है साथ विधवा बहन को भी सिलाई आती है मगर आर्थिक स्थिति कमजोर होने का सिलाई मशीन नहीं खरीद सके इन्हीं सभी हालात को देखते हुए मदद फाउंडेशन टीम ने विधवा बहन को इलेक्ट्रॉनिक सिलाई मशीन दी गई   इस मौके पर मदद फाउंडेशन की तरफ से राजेंद्र सिंह सिंगोद  विजय सिंह सिंगोद
रणवीर सिंह नाथूसर अन्य सदस्य उपस्थित सभी ग्राम वासियों ने मदद फाउंडेशन के कार्य की भरपूर सराहना की सभी ग्राम वासियों ने मदद फाउंडेशन को आश्वस्त किया कि हम आपके इस कार्य में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे इसके लिए मदद फाउंडेशन की तरफ से बहुत-बहुत हार्दिक साधुवाद सभी ग्रामवासियों का मदद फाउंडेशन भी आप सभी को यह विश्वास दिलाता है कि ऐसे ही समाज हित में भविष्य में भी कार्य करते रहेंगे

मदद फाउण्डेशन मदद सख्या - 9

मदद संख्या 9
 दिनांक 29 अप्रैल 2018
आज एक बार फिर मदद फाउंडेशन पहुंचा मकराना तहसील के एक छोटे से गांव में जहां मदद फाउंडेशन के द्वारा एक विधवा बहन की सहायता की गई आपको बता दें कि विधवा बहन के पति का स्वर्गवास आज से 8 साल पहले हो गया था बाल्यकाल मे विधवा हो जाने के कारण बहुत सारी समस्याओं का सामना पढ़ रहा है उन्ही में से सबसे महत्वपूर्ण समस्या है आर्थिक रूप से पिछड़ा होना उनके पास आर्थिक आमदनी का स्रोत कुछ नहीं है मदद फाउंडेशन के पास में जैसे इस मामले की जानकारी प्राप्त हुई मदद फाउंडेशन की तुरंत की जांच पड़ताल में लग गई हमारी टीम ने जांच में यह पाया कि इस बहन को हमारी मदद फाउंडेशन की तरफ से हर महीने ₹500 की राशि दी जाएगी 4 महीने की पेंशन दी गई भविष्य में सिलाई मशीन सिलाई मशीन दिलाने की कोशिश रहेगी जिससे इनको और अधिक लाभ प्राप्त हो सके इस कार्यों मदद फाउंडेशन के सभी सदस्यों की अहम भूमिका रही मदद फाउंडेशन के सभी सदस्यों से नम्र निवेदन है समाज की  सहायता करते रहे मदद फाउंडेशन के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ चलते रहें आप सभी
को मदद फाउंडेशन की तरफ से बहुत-बहुत हार्दिक आभार

मदद फाउंडेशन मदद संख्या 8

मदन संख्या 8
 मदद फाउंडेशन की टीम आज पहुंची डीडवाना तहसील के एक गांव जहां मदद फाउंडेशन के द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार की सहायता की गई आपको बता दें मदद फाउंडेशन द्वारा आज जो सहायता की जा रही है वह दो लङकीयो  की शादी के लिए सहायता की जा रही है दोनों बच्चियों के  पिताजी का देहांत कुछ समय पहले हो गया था उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है और आर्थिक  आमदनी का कोई स्रोत नहीं हर प्रकार की जांच पड़ताल के बाद मदद फाउंडेशन इस नतीजे पर पहुंचा इन लङकीयो  की शादी के लिए मदद फाउंडेशन की तरफ से सहायता की जाएगी आज  उनके घर पर पहुंचकर उनको सहायता स्वरूप दी जाने वाली सामग्री की जो इस प्रकार है
 2-पलंग
2-LED टीवी
 8- कुर्सी
2 अलमारी
2बख्शा
2 मिक्सिंग
2सिलाई मशीन
2 टेबल
मदद फाउंडेशन की तरफ से सप्रेम भेंट की गई आप भी अगर मदद की अपने नंबर कमेंट बॉक्स में दे सकते हो

मदद सख्या 6

#मदद_सख्या -6

दिनांक 30 मार्च 2018

 एक बार फिर
टीम मदद फाउंडेशन पहुंची #शाहपुरा तहसील के एक छोटे से गांव में वहा पर  मदद फाउंडेशन के द्वारा आज एक विधवा बहन की सहायता की गई सहायता के रूप में विधवा बहन को आज सिलाई मशीन दी गई विधवा बहन के पति की देहांत आज से 4 महीने पूर्व हो गया था उनका आर्थिक साधन कुछ नहीं है पति खेती का काम किया करते थे उनके दो जेठे है मगर उनकी तरफ से उनको कोई हेल्प नहीं मिलती विधवा बहन को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था इस समय विधवा बहन अपने एक छोटे से बच्चे के साथ रहती है पहिर  पक्ष की भी ज्यादा मजबूत स्थिति नहीं है उनके पिताजी की का देहांत उनके बचपन में ही हो गया था एक छोटा सा भाई है 16 साल का उसको ही पढ़ाई छोड़कर अब खेती करना पड़ रहा है सब बातों को ध्यान में रखते हुए #मदद #फाउंडेशन टीम ने यह निर्णय लिया बाई सा को #सिलाई #मशीन दी जाएगी क्योंकि बाई सा को सिलाई आती है इसलिए उनको #इलेक्ट्रॉनिक सिलाई मशीन दी गई
                  टीम मदद फाउंडेशन 
                  एक कदम मदद की ओर

खाटुश्याम जी पास बाय मे आर्थिक रूप से पीड़ित परिवार की मदद फाउंडेशन की तरफ से की गई मदद

#मदद_सख्या -188  *#समाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाने वाली टीम मदद फाउंडेशन आज एक बार फिर मददगार बनकर कर पहुंची खाटूश्याम जी कस्बे...