giovedì 13 settembre 2018

मदद फाउंडेशन

#मदद_संख्या -31
#विधवा पेंशन

आज एक बार फिर मदद फाउंडेशन की टीम पहुंची नवलगढ़ कस्बे के एक गांव मैं जहां मदद फाउंडेशन अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए एक विधवा बहन की सहायता की गई आपको बता दें विधवा बहन के पति का देहांत आज से 18 महीने पूर्व हो गया था वर्तमान समय में विधवा बहन अपने सास-ससुर ओर अपने दो बच्चों के साथ में गांव में ही रहती है आर्थिक आमदनी का कोई साधन नहीं है आपको बता दे विधवा के ससुर जी विकलांग है उनका एक हाथ कटा हुआ है विधवा बहन भी गूंगी है एवं उसका एक बच्चा भी गूंगा है सभी परिस्थितियों को देखते हुए मदद फाउंडेशन ने इनकी हजार रुपए की पेंशन करने का निश्चय किया इसी के तहत मदद फाउंडेशन की तरफ से ₹1000 की राशि जी गई विधवा बहन बीमार होने कारण हम उनसे नहीं मिल सके इसलिए सासु जी को मदद फाउंडेशन के द्वारा पेंशन की राशि दी गई इस समय मदद फाउंडेशन की तरफ से दीपू सिंह बाय सुरेश सिंह खलासी ओर अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे सभी #ग्रामीणों ने मदद फाउंडेशन के कार्य की #भरपूर सराहना की और सभी ग्राम वासियों ने मदद फाउंडेशन का हार्दिक आभार व्यक्त किया

मदद फाउंडेशन

एक कदम मदद की ओर

नोट:- आप भी मदद फाउंडेशन की इस मुहिम से जुड़ना चाहते हो तो आप अपने नंबर कमेंट #बॉक्स में दे सकते हैं मदद फाउंडेशन से #जुड़ने के लिए आप को हर #महीने ₹100 की सहयोग राशि देना #अनिवार्य उससे अधिक आप की इच्छा अनुसार है

domenica 2 settembre 2018

सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता हुआ मदद फाउंडेशन




#आज एक बार फिर #मदद_फाउंडेशन टीम अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए पहुंची #खोरा #कुण्डल #दौसा गांव में जहां #पीड़ित परिवार को मदद फाउंडेशन की तरफ से ₹31000 की #राशि भेंट की गई मदद फाउंडेशन अपनी सामाजिक #जिम्मेदारी निरंतर निभा रहा है और आगे भी निभाता रहेगा मदद फाउंडेशन के सभी सदस्यों इसमे #अहम भूमिका रही है उसके लिए मदद फाउंडेशन के सभी सदस्यों का हार्दिक आभार इस समय मदद फाउंडेशन की तरफ से वहां #उपस्थित रहें दलीप सिंह सफेड दीपक सिंह बाय राजेंद्र सिंह भिराणा नवल सिंह बरना भानु प्रताप सिंह आदि सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद सभी ग्रामीणों ने मदद फाउंडेशन फाउंडेशन के द्वारा किए जा रहे #सामाजिक कार्यो की भरपूर #सराहना की सभी ने मदद फाउंडेशन के सभी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया
टीम मदद फाउंडेशन
एक कदम मदद की ओर
नोट:- आप भी मदद फाउंडेशन की इस #नेक #मुहिम से अपने आप को जोड़ना चाहते हो तो कृपया करके अपना नंबर #कमेंट बॉक्स में दें साथ ही ध्यान रखें मदद फाउंडेशन जुड़े रहने के लिए आप को हर महीने ₹100 की राशि देना अनिवार्य उससे अधिक राशि आपकी इच्छा अनुसार है

मदद फाउंडेशन संख्या 10


मदद सख्या 10
7 मई 2018
आज एक बार पुनः मदद फाउंडेशन टीम रींगस के एक  गांव पहुंची जहां एक विधवा बहन की सहायता की गई जाएगी आपको बता दें कि बहन के पति का स्वर्गवास आज से कुछ सालों पहले हो गया था उनका स्वर्गवास बहुत अधिक मात्रा में दारू का सेवन करने और शुगर की बीमारी कारण हो गया था व वर्तमान समय में अपनी दो बड़ी लड़कियों के और एक छोटे बच्चे के साथ गांव में रहती है आर्थिक आमदनी का कोई स्रोत नहीं है उनकी आर्थिक हालात बहुत नाजुक है  इसलिए मदद फाउंडेशन की टीम ने ही निश्चित किया उनकी सहायता की जाएगी जांच में हमें पता चला कि इनकी एक बच्ची को जो कि 16 17 साल की है उसको सिलाई आती है साथ विधवा बहन को भी सिलाई आती है मगर आर्थिक स्थिति कमजोर होने का सिलाई मशीन नहीं खरीद सके इन्हीं सभी हालात को देखते हुए मदद फाउंडेशन टीम ने विधवा बहन को इलेक्ट्रॉनिक सिलाई मशीन दी गई   इस मौके पर मदद फाउंडेशन की तरफ से राजेंद्र सिंह सिंगोद  विजय सिंह सिंगोद
रणवीर सिंह नाथूसर अन्य सदस्य उपस्थित सभी ग्राम वासियों ने मदद फाउंडेशन के कार्य की भरपूर सराहना की सभी ग्राम वासियों ने मदद फाउंडेशन को आश्वस्त किया कि हम आपके इस कार्य में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे इसके लिए मदद फाउंडेशन की तरफ से बहुत-बहुत हार्दिक साधुवाद सभी ग्रामवासियों का मदद फाउंडेशन भी आप सभी को यह विश्वास दिलाता है कि ऐसे ही समाज हित में भविष्य में भी कार्य करते रहेंगे

मदद फाउण्डेशन मदद सख्या - 9

मदद संख्या 9
 दिनांक 29 अप्रैल 2018
आज एक बार फिर मदद फाउंडेशन पहुंचा मकराना तहसील के एक छोटे से गांव में जहां मदद फाउंडेशन के द्वारा एक विधवा बहन की सहायता की गई आपको बता दें कि विधवा बहन के पति का स्वर्गवास आज से 8 साल पहले हो गया था बाल्यकाल मे विधवा हो जाने के कारण बहुत सारी समस्याओं का सामना पढ़ रहा है उन्ही में से सबसे महत्वपूर्ण समस्या है आर्थिक रूप से पिछड़ा होना उनके पास आर्थिक आमदनी का स्रोत कुछ नहीं है मदद फाउंडेशन के पास में जैसे इस मामले की जानकारी प्राप्त हुई मदद फाउंडेशन की तुरंत की जांच पड़ताल में लग गई हमारी टीम ने जांच में यह पाया कि इस बहन को हमारी मदद फाउंडेशन की तरफ से हर महीने ₹500 की राशि दी जाएगी 4 महीने की पेंशन दी गई भविष्य में सिलाई मशीन सिलाई मशीन दिलाने की कोशिश रहेगी जिससे इनको और अधिक लाभ प्राप्त हो सके इस कार्यों मदद फाउंडेशन के सभी सदस्यों की अहम भूमिका रही मदद फाउंडेशन के सभी सदस्यों से नम्र निवेदन है समाज की  सहायता करते रहे मदद फाउंडेशन के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ चलते रहें आप सभी
को मदद फाउंडेशन की तरफ से बहुत-बहुत हार्दिक आभार

मदद फाउंडेशन मदद संख्या 8

मदन संख्या 8
 मदद फाउंडेशन की टीम आज पहुंची डीडवाना तहसील के एक गांव जहां मदद फाउंडेशन के द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार की सहायता की गई आपको बता दें मदद फाउंडेशन द्वारा आज जो सहायता की जा रही है वह दो लङकीयो  की शादी के लिए सहायता की जा रही है दोनों बच्चियों के  पिताजी का देहांत कुछ समय पहले हो गया था उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है और आर्थिक  आमदनी का कोई स्रोत नहीं हर प्रकार की जांच पड़ताल के बाद मदद फाउंडेशन इस नतीजे पर पहुंचा इन लङकीयो  की शादी के लिए मदद फाउंडेशन की तरफ से सहायता की जाएगी आज  उनके घर पर पहुंचकर उनको सहायता स्वरूप दी जाने वाली सामग्री की जो इस प्रकार है
 2-पलंग
2-LED टीवी
 8- कुर्सी
2 अलमारी
2बख्शा
2 मिक्सिंग
2सिलाई मशीन
2 टेबल
मदद फाउंडेशन की तरफ से सप्रेम भेंट की गई आप भी अगर मदद की अपने नंबर कमेंट बॉक्स में दे सकते हो

मदद सख्या 6

#मदद_सख्या -6

दिनांक 30 मार्च 2018

 एक बार फिर
टीम मदद फाउंडेशन पहुंची #शाहपुरा तहसील के एक छोटे से गांव में वहा पर  मदद फाउंडेशन के द्वारा आज एक विधवा बहन की सहायता की गई सहायता के रूप में विधवा बहन को आज सिलाई मशीन दी गई विधवा बहन के पति की देहांत आज से 4 महीने पूर्व हो गया था उनका आर्थिक साधन कुछ नहीं है पति खेती का काम किया करते थे उनके दो जेठे है मगर उनकी तरफ से उनको कोई हेल्प नहीं मिलती विधवा बहन को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था इस समय विधवा बहन अपने एक छोटे से बच्चे के साथ रहती है पहिर  पक्ष की भी ज्यादा मजबूत स्थिति नहीं है उनके पिताजी की का देहांत उनके बचपन में ही हो गया था एक छोटा सा भाई है 16 साल का उसको ही पढ़ाई छोड़कर अब खेती करना पड़ रहा है सब बातों को ध्यान में रखते हुए #मदद #फाउंडेशन टीम ने यह निर्णय लिया बाई सा को #सिलाई #मशीन दी जाएगी क्योंकि बाई सा को सिलाई आती है इसलिए उनको #इलेक्ट्रॉनिक सिलाई मशीन दी गई
                  टीम मदद फाउंडेशन 
                  एक कदम मदद की ओर

मदद सख्या 5

मदद_सख्या -5

दिनांक 19 मार्च 2018

एक बार फिर से मदद फाउंडेशन की टीम पहुंची #दातारामगढ़ के एक गांव में राजपूत समाज की #विधवा  की सहायता करने के लिए मदद फाउंडेशन की तरफ से विधवा को हर महीने ₹1000 की पेंशन दी जाएगी आज मदद फाउंडेशन की टीम के द्वारा वहां उनके घर पहुंचकर उनको 2 महीने की पेंशन दी गई टीम के द्वारा उनको अप्रैल ओर मई महीने की पेंशन दी गई  विधवा  #काकीसा के चार बच्चे थे जिनमें से एक बच्चा का 2 साल पहले एक्सीडेंट में खत्म हो गया था एक बड़ी लड़की की शादी हो चुकी है वर्तमान समय में काकीसा अपने दो बच्चों के साथ रह रहे हैं उनकी #आर्थिक हालात बहुत ही कमजोर  है और उनकी आर्थिक आय का कोई स्रोत भी नहीं है उनके पति का स्वर्गवास आज से 8 साल पहले हो गया था और उनके  एक लड़का है जो ग्यारहवीं क्लास में पढ़ता है वह भी बीमार रहता है तो उन काकीसा के लिए घर खर्चा चलाना बड़ा ही मुश्किल हो रखा है  मदद फाउंडेशन की टीम ने पूरी जांच पड़ताल करने के बाद ही यह निश्चित किया कि  उन काकी सा की हर महीने ₹1000 की पेंशन की जाएगी
                  टीम मदद फाउंडेशन
                बढ़ते कदम मदद की ओर

मदद सख्या 4

#मदद_सख्या- 4

 दिनांक 9 मार्च 2018

मदद फाउंडेशन के द्वारा परबतसर तहसील में एक  गांव में मदद फाउंडेशन के द्वारा  विधवा बहन को 1000 रुपये मासिक पेंशन के रूप में सहयोग शुरू किया गया आपको बता दे विधवा बहन के पति का देहांत आज से 2 वर्ष पूर्व हो गया था वर्तमान समय में विधवा बहन अपने पांच बच्चों के साथ रहती है वर्तमान समय में उनकी आर्थिक आमदनी का कोई साधन नहीं है सभी बच्चे 13 साल की उम्र से छोटे हैं साथ ही विधवा बहन पर अपनी ननद के बच्चों का जिम्मेदारी है क्योंकि इनके ननद और नंदोई की काफी समय पहले देहांत हो गया था इन सभी को देखते हुए मदद फाउंडेशन की टीम ने इनको हर महीने ₹1000 की राशि देने का निर्णय लिया जो कि आगामी 2 सालों तक जारी रहेगी आप भी अगर मदद फाउंडेशन के इस नेक काम से जुड़ना चाहते हो तो आप संपर्क कर सकते हो आपको मदद फाउंडेशन के कार्य कैसे लगते हैं हमें कृपया करके कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें जिससे की मदद फाउंडेशन के सभी सदस्यों का हौसला बढ़े और
वह इस नेक कार्य को बुलंदियों पर पहुंचाएं आप सभी के सहयोग से ही यह कार्य चल रहा है आगे भी चलता रहे इसी आशा के साथ कार्य कर रहे हैं

sabato 1 settembre 2018

मदद सख्या 3

#मदद_सख्या -3

दिनांक 9 मार्च 2018

भड़सिया गांव में मदद फाउंडेशन (एक कदम मदद की ओर) से पूजा कंवर की शादी में 63,661₹ की मदद की गयी ।।
इसमे वाह मदद फाउंडेशन के सदस्य गणपत सिंह गाँवड़ी  नविन्द्र राठौड़ बगतपुरा , सागर चौधरी , ऋषिराज जूसरी , समंदर सिंह , अजीत सिंह कांटिया , रामनिवास सारण , दिलीप सिंह सफेड़ आदि ने सामूहिक रूप से कुचामन सिटी से पधारकर इनके घर मे मदद की ।। आपको बता दें जिन बाईसा की शादी थी उन बाईसा के माता-पिता बचपन में ही ख़त्म हो गए थे और उनका फिर लालन पोषण आपके मामोसा और मामीसा  ने किया था मगर कुछ समय पहले उनकी मामोसा का भी देहांत हो गया था मामोसा के भी बच्चे छोटे-छोटे हैं घर में आर्थिक आमदनी का कोई साधन नहीं है इन सभी को देखते मदद फाउंडेशन की तरफ से उनकी आर्थिक मदद की गई थी आप अगर मदद फाउंडेशन से जुड़ना चाहते हो तो आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हो
00393423610962

मदद सख्या 2

#मदद_सख्या -2

दिनांक 3 मार्च 2018
आज मदद फाउंडेशन की तरफ से एक ओर मदद मकराना तहसील के एक गांव  में की गयी उनको सहायता स्वरूप 2,000 ₹ (मार्च ओर अप्रैल माह के 1000₹ पर माह) पेंशन के रूप में प्रदान किये ।।
अजित सिहं का आपको परिचय करा देता हूँ इनके 4 साल पहले एक दुर्घटना के कारण दोनों पैरों की नशे ब्लॉक हो गयी जिस कारण ये पलंग पर ही लेटे रहते हैं , ओर ये चल फिर नही सकते है इनके 2 छोटे छोटे बच्चे भी हैं और आय का कोई साधन नही है ।।
हमारी टीम से दीपक सिंह जी शेखावत ने 500₹ खुद की तरफ से उनकी पत्नी को भेंट किये ।।
ओर हमारी टीम से उस समय मौजूद सदस्य - शिंभू सिंह जी सफेड़ , ऋषिराज सिंह जी जुसरी और नविन्द्र राठौड़ बगतपुरा थे ।।
(जानकारी निजी कारणों से गुप्त रखी गयी हैं , अगर आप उनकी मदद करना चाहते हो तो हमसे संपर्क करे )

  मदद फाउंडेशन
(एक कदम मदद की ओर)
 मदद फाउंडेशन से जुड़ने के लिए आप नंबर कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं

मदद सख्या -1


#मदद_सख्या -1
दिनांक 27 फरवरी 2018
ग्राम #बगतपुरा में #मदद #फाउंडेशन के द्वारा एक माताजी को राशन की सामग्री देकर उनकी आर्थिक सहयोग किया गया
#मदद #फाउंडेशन से जुड़ना चाहते हो आप अपने #नंबर भी दे सकते हैं और को हर महीने कम से कम #₹100 सहायता राशि देनी होगी

खाटुश्याम जी पास बाय मे आर्थिक रूप से पीड़ित परिवार की मदद फाउंडेशन की तरफ से की गई मदद

#मदद_सख्या -188  *#समाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाने वाली टीम मदद फाउंडेशन आज एक बार फिर मददगार बनकर कर पहुंची खाटूश्याम जी कस्बे...