domenica 2 settembre 2018

मदद फाउंडेशन संख्या 10


मदद सख्या 10
7 मई 2018
आज एक बार पुनः मदद फाउंडेशन टीम रींगस के एक  गांव पहुंची जहां एक विधवा बहन की सहायता की गई जाएगी आपको बता दें कि बहन के पति का स्वर्गवास आज से कुछ सालों पहले हो गया था उनका स्वर्गवास बहुत अधिक मात्रा में दारू का सेवन करने और शुगर की बीमारी कारण हो गया था व वर्तमान समय में अपनी दो बड़ी लड़कियों के और एक छोटे बच्चे के साथ गांव में रहती है आर्थिक आमदनी का कोई स्रोत नहीं है उनकी आर्थिक हालात बहुत नाजुक है  इसलिए मदद फाउंडेशन की टीम ने ही निश्चित किया उनकी सहायता की जाएगी जांच में हमें पता चला कि इनकी एक बच्ची को जो कि 16 17 साल की है उसको सिलाई आती है साथ विधवा बहन को भी सिलाई आती है मगर आर्थिक स्थिति कमजोर होने का सिलाई मशीन नहीं खरीद सके इन्हीं सभी हालात को देखते हुए मदद फाउंडेशन टीम ने विधवा बहन को इलेक्ट्रॉनिक सिलाई मशीन दी गई   इस मौके पर मदद फाउंडेशन की तरफ से राजेंद्र सिंह सिंगोद  विजय सिंह सिंगोद
रणवीर सिंह नाथूसर अन्य सदस्य उपस्थित सभी ग्राम वासियों ने मदद फाउंडेशन के कार्य की भरपूर सराहना की सभी ग्राम वासियों ने मदद फाउंडेशन को आश्वस्त किया कि हम आपके इस कार्य में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे इसके लिए मदद फाउंडेशन की तरफ से बहुत-बहुत हार्दिक साधुवाद सभी ग्रामवासियों का मदद फाउंडेशन भी आप सभी को यह विश्वास दिलाता है कि ऐसे ही समाज हित में भविष्य में भी कार्य करते रहेंगे

Nessun commento:

Posta un commento

खाटुश्याम जी पास बाय मे आर्थिक रूप से पीड़ित परिवार की मदद फाउंडेशन की तरफ से की गई मदद

#मदद_सख्या -188  *#समाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाने वाली टीम मदद फाउंडेशन आज एक बार फिर मददगार बनकर कर पहुंची खाटूश्याम जी कस्बे...