domenica 2 settembre 2018

मदद सख्या 4

#मदद_सख्या- 4

 दिनांक 9 मार्च 2018

मदद फाउंडेशन के द्वारा परबतसर तहसील में एक  गांव में मदद फाउंडेशन के द्वारा  विधवा बहन को 1000 रुपये मासिक पेंशन के रूप में सहयोग शुरू किया गया आपको बता दे विधवा बहन के पति का देहांत आज से 2 वर्ष पूर्व हो गया था वर्तमान समय में विधवा बहन अपने पांच बच्चों के साथ रहती है वर्तमान समय में उनकी आर्थिक आमदनी का कोई साधन नहीं है सभी बच्चे 13 साल की उम्र से छोटे हैं साथ ही विधवा बहन पर अपनी ननद के बच्चों का जिम्मेदारी है क्योंकि इनके ननद और नंदोई की काफी समय पहले देहांत हो गया था इन सभी को देखते हुए मदद फाउंडेशन की टीम ने इनको हर महीने ₹1000 की राशि देने का निर्णय लिया जो कि आगामी 2 सालों तक जारी रहेगी आप भी अगर मदद फाउंडेशन के इस नेक काम से जुड़ना चाहते हो तो आप संपर्क कर सकते हो आपको मदद फाउंडेशन के कार्य कैसे लगते हैं हमें कृपया करके कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें जिससे की मदद फाउंडेशन के सभी सदस्यों का हौसला बढ़े और
वह इस नेक कार्य को बुलंदियों पर पहुंचाएं आप सभी के सहयोग से ही यह कार्य चल रहा है आगे भी चलता रहे इसी आशा के साथ कार्य कर रहे हैं

Nessun commento:

Posta un commento

खाटुश्याम जी पास बाय मे आर्थिक रूप से पीड़ित परिवार की मदद फाउंडेशन की तरफ से की गई मदद

#मदद_सख्या -188  *#समाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाने वाली टीम मदद फाउंडेशन आज एक बार फिर मददगार बनकर कर पहुंची खाटूश्याम जी कस्बे...